रामविलास पासवान को जयंती पर सीएम का नमन, 12 फसलों को जीआई टैग मिलने पर जताया गर्व

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान का सार्वजनिक जीवन समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में मध्यप्रदेश को उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार एक साथ 12 फसलों को जीआई टैग मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। जबलपुर के सिंघाड़े से लेकर सिवनी के सीताफल तक प्रदेश की विशिष्ट कृषि उपज अब वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगी।

उन्होंने बताया कि उज्जैन की इमली, आलीराजपुर के अचारी आम, मालवा के सफेद प्याज, झाबुआ के दाल-पानिया, मंदसौर के देशी जीरा, बुरहानपुर की जलेबी और अशोकनगर की खिरनी सहित अन्य उत्पादों को भी जीआई टैग दिलाने के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ किसानों और उत्पादकों को भी लाभ होगा।

 

 

Next Post

भारत की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई ने ली रायपुर एम्स में आखिरी सांस, पद्म विभूषण से थीं सम्मानित

Sun Jul 5 , 2026
भारत की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थीं और रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार का दिन भारतीय लोक कला के क्षेत्र के लिए काफी दुखद समाचार से शुरू हुआ है। […]

You May Like