बंगलादेश में मतदान केन्द्र पर देसी बम धमाके में तीन लोग घायल

ढाका, 12 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश में गोपालगंज जिले में गुरुवार सुबह आम चुनाव के दौरान एक मतदान केन्द्र पर देसी बम फटने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह खबर दी। गोपालगंज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद सरवर हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे रेशमा इंटरनेशनल स्कूल मतदान केन्द्र पर हुआ। उन्होंने कहा कि धमाके में मामूली चोटें आईं और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था अब पूरी तरह से काबू में है और केन्द्र पर मतदान सामान्य तरीके से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि धमाका दहशत फैलाने के मकसद से किया गया प्रतीत होता है। अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में लगे हैं। मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी ज़हीरुल इस्लाम ने कहा कि हालात पर जल्दी काबू पा लिया गया। बंगलादेश में आम चुनाव गुरुवार सुबह शुरू हुआ, जिसमें 12.7 करोड़ से ज़्यादा पंजीकृत मतदाताओं के वोट डालने की उम्मीद है।

Next Post

सूडान में नाव पलटने से 15 लोगों की मौत

Thu Feb 12 , 2026
खार्तूम, 12 फरवरी (वार्ता) उत्तरी सूडान के नाइल नदी प्रांत में यात्री नौका के डूबने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। सूडान के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार लकड़ी की नाव तैयबा अल-खावद और दैम अल-कराई […]

You May Like