परिवहन विभाग की टीम ने की 20 स्लीपर बसों की जाँच, 10 बसों से हटवाए केबिन के दरवाजे

ग्वालियर: कलेक्टर रुचिका चौहान ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग को अभियान बतौर स्लीपर बसों की जाँच करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में 20 से अधिक स्लीपर बसों की जाँच की गई।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्लीपर बसों के निरीक्षण के दौरान खासतौर पर ड्राइवर पार्टीशन, केबिन दरवाज़ा, स्लाइडर्स व फायर सिस्टम की जांच की गई। इस दौरान 10 से अधिक बसों से केबिन दरवाजे तत्काल हटवाए गए। साथ ही एफडीएसएस फायर सिस्टम लगवाने के निर्देश बस संचालकों को दिए गए । साथ ही स्पष्ट किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ बसों में कोई समझौता न हो, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Next Post

दूषित पानी से मौत पर प्रभावित परिवारों को न्याय के लिए कांग्रेस उपवास पर

Sun Jan 18 , 2026
ग्वालियर: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के सेवन से 24 नागरिकों की दुखद मृत्यु और दर्जनों लोगों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने की घटना पर प्रभावित परिवारों को न्याय, मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता […]

You May Like