दूषित पानी से मौत पर प्रभावित परिवारों को न्याय के लिए कांग्रेस उपवास पर

ग्वालियर: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के सेवन से 24 नागरिकों की दुखद मृत्यु और दर्जनों लोगों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने की घटना पर प्रभावित परिवारों को न्याय, मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शहर जिला कांग्रेस द्वारा फूलबाग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे उपवास धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में कांग्रेसजनो ने गंदे पानी का हिसाब दो, पीड़ितो को न्याय दो के नारो से अपनी आवाज बुदंल की।

धरने के अंत में मृतको की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी गई। अध्यक्ष ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि दूषित पानी से 24 लोगों की मौत और दर्जनों का बीमार होना कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है यह भाजपा प्रशासन की वर्षों की उपेक्षा और असंवेदनशीलता का परिणाम है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्ती़फा देना चाहिए जिससे नागरिको को इतना बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। दोषी अधिकारियों पर तुरंत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए, मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस जल प्रबंधन योजना लागू की जाए। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज है और हम इस अन्याय के खिलाफ अंत तक लड़ेंगे।

Next Post

क्रिकेट मैच में महिलाओं ने चौके ओर छक्के लगाए

Sun Jan 18 , 2026
ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित गालव क्रिकेट प्रैक्टिस मैदान में नगर निगम द्वारा आयोजित आनंद उत्सव के दौरान महिला क्रिकेट मैच हुआ जिसमे महिलाओं ने चौके ओर छक्के जमकर लगाए। वही बालिकाओं ने भी क्रिकेट मैच खेला। बैलून रेस प्रतियोगिता में महिला ओर बालिकाओं ने बैलून को टांगों में फंसकर दौड़ […]

You May Like