दतिया का चुनाव जिले के विकास और भविष्य की दिशा तय करने वाला चुनाव : खंडेलवाल

दतिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ओरछा स्थित कंचना घाट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा के बूथ क्रमांक 116 वीर सिंह गार्डन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने वार्ड क्रमांक 29 के बूथ क्रमांक 122 एवं प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह ने वार्ड क्रमांक 9 के बूथ क्रमांक 177 में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीयजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण कर संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के अनगिनत प्रेरक प्रयासों, नवाचारों और सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने सीधी जिले में बनाए गए लगभग 1,500 तालाबों तथा नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का विशेष उल्लेख किया। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

*दतिया उपचुनाव जिले की दिशा और विकास तय करेगा*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया का यह चुनाव केवल जनप्रतिनिधि चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि जिले की आने वाली दिशा और विकास तय करने वाला महत्वपूर्ण चुनाव है। पिछले ढाई वर्षों से दतिया के विकास की गति प्रभावित हुई है, क्योंकि यहां दूसरे दल के विधायक थे, जिनका विकास से कोई वास्ता नहीं था और न ही उनकी पार्टी कांग्रेस का विकास से कोई सरोकार रहा है। अब समय आ गया है कि भाजपा को भारी जनसमर्थन देकर दतिया के विकास को नई रफ्तार दी जाए। भाजपा सरकार ने गरीबों को पक्के मकान, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार, किसानों को फसल बीमा, जनधन खाते, मुफ्त राशन तथा गांव-गांव तक सड़क जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से जनकल्याण का कार्य किया है। विकास केवल भारतीय जनता पार्टी की पहचान है, जबकि अन्य दलों का विकास से कोई सरोकार नहीं रहा है। मां पीताम्बरा की नगरी दतिया में पर्यटन, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा।

*आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा भारत-डॉ. महेंद्र सिंह*

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि अब हमारा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। मन की बात में भी उन्होंने स्वदेशी अपनाने की अपील देशवासियों से की है। अब हमारे देश में हर आवश्यक वस्तु का निर्माण हो रहा है। हिन्दुस्तान में शस्त्र बन रहे हैं, आधुनिक हथियार बन रहे हैं, अब तो हमारे यहां बनने वाले स्वदेशी गोले भी पाकिस्तान की धरती पर गिरेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह ने वार्ड 9 में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को वोट देकर दतिया एवं देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील भी की।

Next Post

गुप्त दान दाता ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बारीश सीजन में बाटे 41 छाते

Sun Jul 26 , 2026
बागली। सनातन विचार मंच संस्था के संस्थापक रविंद्र भारद्वाज के मार्गदर्शन में पिछले लगभग 28 वर्षों से पिपरी क्षेत्र के आदिवासी अंचल में संस्कार शिक्षा केंद्र संचालित हो रहे हैं। संस्था के सदस्यों के सहयोग से ग्राम कन्डया-1 कन्डीया-2, राजस्व ग्राम कन्डीया एवं पोटला में बच्चों को शिक्षा के साथ […]

You May Like