
सिंगरौली। बिहार विधानसभा के चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। इस ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जम कर आतिशबाजी की एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बिहार की जीत पर ठुमके लगाएं। साथ ही बीजेपी महिला नेत्रियों ने भी नाचते हुये खुशी का इजहार किये। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास की जीत है। बिहार में डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। वहीं जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
