भिंड: अटेर थाना क्षेत्र के मेवाराम का पूरा गांव में हुई फायरिंग के दौरान घर के बाहर खड़ी एक युवती को गोली लग गई। घायल युवती को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मेवाराम का पुरा में बंटी पुत्र मुन्ना कुशवाह की दुकान पर रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।
इस विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब कुछ लोग कार और बाइक से आए और बंटी के ताऊ रघुनाथ कुशवाह के घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बंटी की भतीजी रजनी पुत्री प्रेम सिंह कुशवाह जो घर के बाहर खड़ी थी, के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वहां हड़कंप मच गया और परिजन घायल रजनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
