कचरा ट्रांसफर स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे निगमायुक्त 

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में शीर्ष पर लाने नगर निगम ने अपनी जमीनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में रविवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत छुई खदान स्थित नवनिर्मित कचरा ट्रांसफर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा। उन्होंने विशेष रूप से कचरा संग्रहण वाहनों डोर-टू-डोर कचरा गाड़ियों के आने और जाने के समय की जानकारी ली। साथ ही निगमायुक्त ने वाहनों के आवागमन के रिकॉर्ड की स्वयं जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कचरा संग्रहण कार्य निर्धारित समय सारणी के अनुसार हो रहा है। इस मौके पर निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कचरे के निपटान में किसी भी प्रकार का विलंब न हो और डेटा प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए।

सफाई संरक्षकों से किया संवाद

इस दौरान सख्ती के साथ-साथ निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त का मानवीय चेहरा भी नजर आया। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई संरक्षकों से आत्मीयता से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस मौके पर कार्यपालन यंत्री जी एस मरावी,उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संतोष गौर आदि उपस्थित रहे।

Next Post

अब वेस्ट गोबर से जबलपुर में बनेगी लकड़ी, फरीदाबाद से जबलपुर पहुंचीं 2 मशीनें

Sun Mar 8 , 2026
जबलपुर। मंदिरों से निकले चढ़े फूलों से अर्पण गुलाल बनाने के नवाचार के बाद अब नगर निगम प्रशासन वेस्ट गोबर से लकड़ी बनाने की शुरूआत करने जा रहा है। इसके लिए फरीदाबाद से दो इलेक्ट्रिक मशीनें जबलपुर बुलवा ली गईं हैं। जानकारी के अनुसार सिंगल फेस मशीन की कीमत 57 […]

You May Like

मनोरंजन