21 जून को नीट परीक्षा: 19 जून को लग जाएंगे बायोमैट्रिक, सीसीटीवी कैमरे और जैमर

जबलपुर: नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की आगामी रविवार 21 जून को होने वाली है। जिले में 23 परीक्षा के न्द्र बनेगे। नीट परीक्षा की कुल अवधि सवा तीन घंटे की होगी। इस बार सभी परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र में बायोमैट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर 19 जून को ही लगा दिए जाएंगे । 20 जून को इनका ट्रायल रन भी कर लिया जायेगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सहायक उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गये है। प्रश्न पत्र एनटीए द्वारा तय किये गये 2 अधिसूचित बैंकों में सुरक्षित रखे गये हैं। परीक्षा के दिन वाहनों की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। महिला विद्यार्थियों के लिए अलग से फ्रिस्किंग सुविधा रहेगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
21 को राष्ट्रपति का भी प्रवास
21 जून को राष्ट्रपति का जबलपुर प्रवास प्रस्तावित है और इसी दिन नीट परीक्षा भी होनी है। जबलपुर शहर में 24 केंद्रों में नीट परीक्षा होनी है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी यातायात का ऐसा प्रबंधन करना होगा कि सभी परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में सुगमता से पहुंच जायें। इसको लेकर सीधी सीएम मोहन यादव ने भी अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में भी होने हैं, इन आयोजनों के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। यातायात का बेहतर नियोजन करें। सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षार्थी तय समय से पहले तक केन्द्रों में पहुंच जायें। किसी परीक्षार्थी को यदि सेंटर तक पहुंचने में आवागमन के साधन की परेशानी आ रही है तो प्रशासन और पुलिस अधिकारी किसी शासकीय वाहन या खुद अपने वाहन से उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें।

Next Post

मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, 15 अगस्त तक क्लोज सीजन घोषित

Wed Jun 17 , 2026
जबलपुर: वर्षा ऋतु के दौरान प्रजनन और वंशवृद्धि के दृष्टिकोण से मछलियों को संरक्षण देने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने आदेश जारी कर 16 जून से 15 अगस्त की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया है। इस अवधि में जिले में स्थित सभी नदियों और जलाशयों में मत्स्याखेट को […]

You May Like