म्यांमार में एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक

मांडले 31 मार्च (वार्ता) म्यांमार ने 28 मार्च को देश में आये 7.9 की तीव्रता वाले भूकंप की आपदा के सोमवार को एक सप्ताह के शोक की घोषणा की।

राज्य प्रशासन परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने आज यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भूकंप से हुई क्षति और जानमाल के नुकसान के प्रति सहानुभूति जताते हुए 31 मार्च से 6 अप्रैल तक की अवधि को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

रविवार को आए भीषण भूकंप में करीब 1,700 लोगों की जानें गयी है और 3,400 घायल हुए हैं तथा 300 लोग लापता हैं।

Next Post

स्पेन की कोयला खदान में विस्फोट से पांच लोगों की मौत

Mon Mar 31 , 2025
मैड्रिड 31 मार्च (वार्ता) उत्तरी स्पेन में ऑस्टुरियस की रियासत में कोयला खदान में सोमवार को विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। क्षेत्रीय गवर्नर एड्रियन बारबोन ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , “हमें ज़ारेउ खदान में भयानक दुर्घटना के बारे […]

You May Like