स्पेन की कोयला खदान में विस्फोट से पांच लोगों की मौत

मैड्रिड 31 मार्च (वार्ता) उत्तरी स्पेन में ऑस्टुरियस की रियासत में कोयला खदान में सोमवार को विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

क्षेत्रीय गवर्नर एड्रियन बारबोन ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , “हमें ज़ारेउ खदान में भयानक दुर्घटना के बारे में सूचना मिली है , जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब खनिक ग्रेफाइट का उत्पादन करने के लिए खनन परमिट के तहत काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मशीन में विस्फोट हो गया।

Next Post

मुर्मु मुंबई दौरे पर

Mon Mar 31 , 2025
मुंबई 31 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को एक दिन के दौरे पर मुंबई पहुंचीं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राज्यपाल भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पर्यटन […]

You May Like