आशी और अभ्युदय ने जीते खिताब

लखनऊ (वार्ता) उत्तर प्रदेश की आशी शमशेरी और अभ्युदय ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में क्रमशः बालिका और बालक वर्ग के खिताब अपने नाम कर लिए।

बालिका वर्ग के फाइनल में दूसरी वरीय आशी शमशेरी ने उत्तर प्रदेश की ही सिद्धि सिंह को 6-3, 6-2 से हराकर खिताब जीता। पूरे मैच में आशी ने शानदार कोर्ट कवरेज का नजारा पेश किया और सटीक शॉट्स लगाए और अपने बेहतरीन खेल से जीत सुनिश्चित की।

वहीं बालक वर्ग में अभ्युदय ने तेजतर्रार सर्विस करने के साथ दमदार फोरहैंड और बैक हैंड शॉट खेलते हुए खिताबी जीत दर्ज की। उन्होंने फाइनल मुकाबले में महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए दबाव बनाया और उत्तर प्रदेश के अनुरुद्ध को 6-1, 6-2 से मात दी।

Next Post

गत चैंपियन दिल्ली ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 14-0 से रौंदा

Sat Apr 12 , 2025
नारायणपुर (छत्तीसगढ़), (वार्ता) गत चैंपियन दिल्ली ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के ग्रुप एफ के अपने पहले मुकाबले में दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 14-0 से रौंदा। आज यहां रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में खेले गये मुकाबले में दिल्ली के […]

You May Like