वेनेजुएला ने बच्ची के अपहरण के लिए अमेरिका के अधिकारियों को दोषी ठहराया

काराकस, 29 अप्रैल (वार्ता) वेनेजुएला ने दो वर्षीय लड़की के अपहरण के लिए अमेरिका के अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए इसकी कड़ी निंदा की। जिसे वेनेजुएला के लिए ‘प्रत्यावर्तन विमान में सवार होने’ के समय उसकी मां से अलग कर दिया गया था।

वेनेजुएला सरकार के सोमवार को यहां जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका द्वारा मैकलीस एंटोनेला एस्पिनोज़ा बर्नल नामक बच्ची का अपहरण ‘हम प्रवासियों के अधिकारों का उल्लंघन और अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों, और विशेष रूप से बाल अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का सरासर मखौल है।”

बयान में कहा गया है कि अमेरिका ने ‘एक बार फिर परिवारों को अलग करने और एक नाबालिग को उसके भावनात्मक वातावरण और विशेष रूप से उसकी जैविक माँ से दूर करने का अत्यंत गंभीर अपराध किया है।”

इसमें आरोप लगाया गया है कि लड़की के पिता का भी अपहरण किया गया है और बिना किसी मुकदमे या अदालती कार्रवाई के उसे अल साल्वाडोर के एक एकाग्रता शिविर में भेज दिया गया है। बयान में कहा, “वेनेजुएला सभी कानूनी, राजनीतिक और कूटनीतिक तंत्रों के साथ-साथ सभी बहुपक्षीय कार्रवाइयों का सहारा लेगा जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे परिवारों की पवित्र अखंडता का सम्मान किया जाए और अंतरराष्ट्रीय कानूनों को बरकरार रखा जाए ताकि बर्नल सुरक्षित और स्वस्थ स्वदेश लौट सके।”

 

 

Next Post

दस लाख हड़पे, पति-पत्नी के खिलाफ FIR 

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर। सराफा बाजार में एक आभूषण दुकान में बच्चियों के लिए जेवर बनवाने बुजुर्ग ने जमा पूंजी के दस लाख रूपए जमा किए लेकिन दुकानदार जालसाज दंपत्ति ने जेवर नहीं दिए और दस लाख रूपए हड़प लिए। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक […]

You May Like