
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम आरछा में भतीजे ने चाचा के साथ मारपीट करते हुए तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक दशरथ बेन 44 वर्ष निवासी ग्राम आरछा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 8-30 बजे उसका छोटा भाई धर्मेन्द्र और धर्मेन्द्र की पत्नी के बीच किसी बात केा लेकर कहासुनी हो रही थी तो वह धर्मेन्द्र को समझाने लगा तो धर्मेन्द्र का लडक़ा राज बेन बोला कि माता पिता के झगड़े में बीच में बोलने की जरूरत नही है राज बेन घर से तलवार लेकर आया और तलवार से हमलाकर दाहिने कान में चोट पहुंचा दी एवं हाथ मुक्कों से भी मारपीट की।
