शिवशक्ति नगर में 7 साल के बालक को डंपर ने कुचला

पहिए के नीचे दबने से हुई मौत, नशे में धुत था चालक

 

उज्जैन। शिव शक्ति नगर में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। 7 साल के बालक को डंपर ने कुचल दिया। पहिए के नीचे दबने से बालक की मौके पर मौत हो गई। चालक ने भागने का प्रयास किया जिसे लोगों ने पकड़ लिया। चालक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि शिव शक्ति नगर में रहने वाला 7 वर्षीय बालक मिहिर पिता देवेंद्र बिलोनिया अकेला घर लौट रहा था। मोहन नगर चौराहा से शिव शक्ति नगर में रॉन्ग साइड तेज गति में आए डंपर क्रमांक एमपी 41 एच ए 2666 सडक़ किनारे से गुजर रहे बालक को कुचल दिया। डंपर का पहिया बालक पर चढ़ गया और उसकी चिख भी नहीं निकल पाई। सडक़ पर खून फैल गया बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। डंपर छोडक़र भागने का प्रयास किया इसी बीच क्षेत्रवासियों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। चालक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। पुलिस के आने पर उसे हिरासत में लिया गया और डंपर जब्त कर थाने लाया गया। बालक को घटनास्थल से चरक भवन भेजा गया था जहां से डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम कक्ष भेज दिया। शाम 5 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालक का शव परिजनों को सौपा है।

Next Post

सूर्य नमस्कार ऊर्जा का उद्गम और युवा ऊर्जा संचारित करता है. चिटनिस

Sun Jan 12 , 2025
नवभारत न्यूज, बुरहानपुर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में बुरहानपुर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस की मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ। इस अवसर कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल, जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, जिला पंचायत […]

You May Like