भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हमलों की निंदा की

नयी दिल्ली 08 दिसम्बर (वार्ता) भारत ने अफ़गानिस्तान में पाकिस्तान के हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि वह अफ़गानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और आज़ादी का पुरज़ोर समर्थन करता है।

अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक इलाके में हाल के पाकिस्तानी हवाई हमलों में कई आम लाेग मारे गए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में कहा, ” हमने सीमा पर झड़पों की रिपोर्ट देखी हैं, जिसमें कई अफ़गान नागरिक मारे गए हैं। हम बेगुनाह अफ़गान लोगों पर ऐसे हमलों की निंदा करते हैं। भारत अफ़गानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और आज़ादी का पुरज़ोर समर्थन करता है।”

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर उनकी संप्रभुता का उल्लंघन करने और रिहायशी इलाकों पर हवाई हमलों और तोपों से हमला करने का आरोप लगाया है।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पिछले सप्ताह कहा कि अफगानिस्तान ने दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए पाकिस्तान की सभी हरकतों को बर्दाश्त किया है। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने बार-बार अफ़गानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है, अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन व्यापारिक रूट ब्लॉक किए हैं, और ठंड के मौसम में अफ़गान शरणार्थियों को ज़बरदस्ती निकाला है। उन्होंने कहा कि ये हरकतें पड़ोसी, इस्लामिक और नैतिक सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं।

 

 

Next Post

नागपुर में सुरक्षा कड़ी की गई क्योंकि महा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया

Mon Dec 8 , 2025
नागपुर, 08 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को यहां नागपुर में शुरू होने के साथ ही, राज्य की दूसरी राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, क्योंकि खुफिया सूचनाओं के आधार पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) भारत में हमले करने की कोशिश कर […]

You May Like