ट्रैक्टर-कार की टक्कर में 3 घायल कटिया के निकट हुआ हादसा

 सतना: मैहर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की कार क्रमांक यू पी 71 ्रस् 2085 अमरपाटन से मैहर की ओर आ रही थी। कटिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।

घायलों में अमरपाटन निवासी मुकेश सिंह (28 वर्ष), उर्मिला सिंह (50 वर्ष) और कल्पना सिंह शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्हें ऑटो की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उनका इलाज किया।

स्टेशन से लौट रहे थे घायल मुकेश सिंह ने बताया कि वे अपने जीजा को अमरपाटन से मैहर रेलवे स्टेशन छोडऩे गए थे। कार में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। लौटते में ये हादसा हुआ। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मैहर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और घटना की आगे की जांच जारी है।

Next Post

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, 1 की मौत

Mon Dec 15 , 2025
सतना : जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में दलेला मोड़ के निकट रविवार की शाम हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. दुर्घटना का कारण खड़े ट्रक में बाइक के घुस जाने के कारण होना बताया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कोठी थाना क्षेत्र […]

You May Like