खड़े ट्रक में घुसी बाइक, 1 की मौत

सतना : जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में दलेला मोड़ के निकट रविवार की शाम हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. दुर्घटना का कारण खड़े ट्रक में बाइक के घुस जाने के कारण होना बताया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी निवासी शिवगोपाल डोहर पिता रामबचाई डोहर उम्र 37 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे.

बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत दलेला मोड़ के निकट पहुंची वैसे ही सामने से आ रहे वाहनों की तेज हेडलाइट की वजह से शिवगोपाल की आंखे चौंधिया गईं. जिसके चलते उन्हें सडक़ पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया.

जिसके चलते उनकी बाइक ट्रक के  पिछले हिस्से में जाकर टकरा गई. इस घटना के चलते गंभीर चोट आने के कारण बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.

Next Post

ईरान में घुसने की कोशिश करने वाले 398 लोगों को अफगानिस्तान सेना ने किया गिरफ्तार

Mon Dec 15 , 2025
काबुल, (वार्ता) अफगानिस्तान सेना ने पिछले सप्ताह सीमा पार कर ईरान में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले 398 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पश्चिमी क्षेत्र की सेना यूनिट ने बताया कि ये लोग पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत से सीमा पार कर पड़ोसी देश में […]

You May Like