ईरान में घुसने की कोशिश करने वाले 398 लोगों को अफगानिस्तान सेना ने किया गिरफ्तार

काबुल, (वार्ता) अफगानिस्तान सेना ने पिछले सप्ताह सीमा पार कर ईरान में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले 398 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

पश्चिमी क्षेत्र की सेना यूनिट ने बताया कि ये लोग पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत से सीमा पार कर पड़ोसी देश में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

प्रारंभिक जांच के बाद सभी को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है। बयान में आगे कहा गया है कि सीमा सुरक्षा बल सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। पिछले महीने भी सेना ने पश्चिमी क्षेत्र में अवैध रूप से ईरान में प्रवेश के प्रयास में करीब 400 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की सूचना दी थी।यह भी सच है कि हर दिन सैकड़ों अफगान शरणार्थी ईरान से अपने देश अफगानिस्तान लौटते हैं, लेकिन युद्ध के बाद गरीबी और बेरोजगारी से बचने के लिए हर दिन कई अफगान अवैध रूप से ईरान चले जाते हैं।

अफगानिस्तान सरकार ने मानव तस्करी और पड़ोसी देशों में अवैध रूप से सीमा पार करने पर रोक लगाने का वादा किया है।

Next Post

कोलंबो बंदरगाह पर समुद्र में 200 लीटर से ज्यादा कच्चे तेल का रिसाव

Mon Dec 15 , 2025
कोलंबो, (वार्ता) श्रीलंका के सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने रविवार को जानकारी दी कि कोलंबो बंदरगाह पर पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण 200 लीटर से अधिक कच्चा तेल समुद्र में फैल गया। कंपनी के अनुसार, यह लीक कोलंबो बंदरगाह के पास ईंधन टैंकर से कच्चा तेल उतारने के लिए इस्तेमाल […]

You May Like