लापरवाही का आरोप: गर्भवती महिला ने बच्चे के जन्म के साथ तोड़ा दम

जबलपुर:संजीवनी नगर थाना अंतर्गत जैन नर्सिंग होम में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।‌ परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर गाडरवारा निवासी यशवंत कौरव गढ़ा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। जिनकी पत्नी प्रतीक्षा 27 वर्ष गर्भवती थी, प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा उन्हें संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में स्थित जैन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

जहां डिलीवरी के बाद गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई और डॉक्टर ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया‌। इसके बाद परिजनों ने जैन नर्सिंग होम के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

मुर्मु, मोदी, माझी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर दी शुभकामनायें

Fri Jun 27 , 2025
नयी दिल्ली/भुवनेश्वर, 27 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनायें दी हैं।   श्रीमती मुर्मु ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को अपनी शुभकामनायें […]

You May Like