आयुक्त ने बगीचों, सीटीपीटी एवं घाटों सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

इंदौर: आज सुबह निगम आयुक्त ने शहर के विभिन्न उद्यानों, सीटीपीटी एवं घाट क्षेत्रों में साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान सफाई व्यवस्था में खामी मिलने पर दरोगा को फटकार लगाई और सफाई के समझाइश देने के साथ जुर्माना लगाने के निर्देश दिए.आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बांगड़दा रोड क्षेत्र में स्थित सीटीपीटी एवं कुएं का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके पश्चात आयुक्त द्वारा रामकृष्ण आश्रम के पास बगीचे का निरीक्षण किया.

बगीचे में सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आयुक्त ने उद्यान दरोगा को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए. साथ ही अग्रसेन कॉलोनी उद्यान, वीआईपी रोड स्थित बटालियन के पास आरएपीटीसी उद्यान एवं सीटीपीटी की सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया. आयुक्त ने एयरपोर्ट रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग तथा सफाई व्यवस्था को अधिक महत्व देने के निर्देश दिए.
घाटों की निरंतर सफाई करें
यरपोर्ट रोड़ के बाद आयुक्त सिंघल द्वारा गणगौर घाट एवं कृष्णपुरा छत्री घाट का निरीक्षण कर नदी-नाला सफाई कार्यों का अवलोकन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को घाटों की निरंतर सफाई करने, जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने के आदेश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रखर सिंह,  मनोज पाठक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

Next Post

गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश

Wed May 13 , 2026
गुजरात टाइटंस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लैवेंडर जर्सी पहनकर उतरी। लगातार चौथे सीजन टीम इस खास जर्सी में नजर आई। आईपीएल में हर टीम अपनी अलग जर्सी और रंग की वजह से पहचानी जाती है। गुजरात टाइटंस की पहचान भी अब तक नीली और गोल्डन जर्सी […]

You May Like