बाल्टी में डूबने से 9 माह के मासूम की मौत

दमोह:पानी में डूबने से 9 माह के मासूम की दर्दनाक मौत हो जाने का घटना क्रम सामने आया है. जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सिंगपुर निवासी देवी सिंह ठाकुर का पुत्र 9 माह का लक्ष्य घर में खेलते- खेलते 20 लीटर की रखी बाल्टी में गिर गया.

जहां परिजनों द्वारा तत्काल ही बाल्टी से निकलकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी. ड्यूटी रत डॉक्टर ने चेकअप घोषित कर दिया.गुरुवार सुबह थाना दमोह देहात से प्रधान आरक्षक लखन राय ने पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर जांचमें लिया है

Next Post

शहरों में घर खरीदना गरीबों के बजट से कोसों दूर : राहुल

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि महंगाई चरम पर है और शहरी अर्थव्यवस्था में गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोगों के लिए घर खरीदना सपना बनकर रह गया है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया […]

You May Like