सीएम डॉ मोहन यादव ने यूपी के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को भेंट की नई औद्योगिक नीतियों की प्रति

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को समत्व भवन में उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की नई औद्योगिक नीतियों की प्रति उन्हें भेंट की और राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच उद्योग, निवेश और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और पारस्परिक सहयोग से प्रदेश और देश दोनों के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Next Post

भाकपा ने राजनीतिक दलों के झंडे हटाने संबंधी मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Mon Nov 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को उच्चतम न्यायालय मं चुनौती दी है जिसमें तमिलनाडु के सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक दलों के झंडे वाले स्थायी स्तंभों को हटाने का निर्देश दिया गया था। न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई […]

You May Like