अंकारा, 26 फरवरी (वार्ता) तुर्की पुलिस ने इस्तांबुल प्रांत में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर 153 संदिग्ध नशा तस्करों को हिरासत में लिया है। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बुधवार को यह जानकारी दी।
श्री येरलिकाया ने आज सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि ‘नार्कोपन-14’ अभियान में गाजियोस्मानपासा और कागिथेन जिलों में बिकने वाले नशा तस्करों को निशाना बनाया गया। इस दौरान, अधिकारियों ने 25.5 किलोग्राम हेरोइन, 17 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, कुछ हथियार और बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा और तुर्की लीरा जब्त किया।
Next Post
सूडान में सैन्य विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मौत
Wed Feb 26 , 2025
खार्तूम, 26 फरवरी (वार्ता) सूडान के ओमदुरमान में मंगलवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 लोगों की मौत हो गई। मीडिया ने बुधवार को यह खबर दी। इससे पहले, ‘अलराकोबा’ अखबार ने खबर दी थी कि ओमदुरमान के पास एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक […]

You May Like
-
10 months ago
अखंडा 2 का भव्य भक्ति गीत ‘थांडवम’ रिलीज़
-
10 months ago
शिवपुरी के तीन कुओं में मिली तीन लाशें
