सागर। जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त संचालक अशोक मनवानी ने संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय का निरीक्षण किया और ऑफिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार की प्रगति जानी। संचालक ने दस्तावेजों के संधारण, समय पर सूचना प्रेषण और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनसम्पर्क कार्यों में नवीन तकनीकों के उपयोग की सलाह भी दी।
कार्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने टीम को प्रेरित किया कि वे शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी रूप से आमजन तक पहुँचाएं।
संयुक्त संचालक मनवानी ने किया जनसम्पर्क कार्यालय का निरीक्षण
