जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत कुर्रे रोड में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात, नकदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब महिला घर में ताला लगाकर डयूटी पर अस्पताल गई हुई थी।पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम श्रीमति स्वर्णलता मिश्रा 38 वर्ष निवासी कुर्रे रोड सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह शासकीय अस्पताल सिहोरा में कार्यरत है।
दोपहर 2 बजे ड्यूटी गयी थी। घर पर कोई नहीं था शाम 6-40 बजे पडोस में रहने वाली महिला ने फोन कर बताया कि घर का दरवाजा खुला है तो वह अस्पताल से आकर देखी दरवाजा खुला व सामान बिखरा था। अंदर बैग में रखे सोने के तीन लाकेट, एक नथ, बच्चे के चांदी की बेड़ी, तीन जोडी पायल, नगदी 90 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात घर मे घुसकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है।
