आंध्रप्रदेश से दबोचा गया गैंगरेप-लूट का आरोपी

सतना: मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी आंध्रप्रदेश के सुदूर इलाके में यह सोचकर छिपा हुआ था कि पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन साइबर सेल की मदद से मिली लीड के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को वहां से दबोच लिया.पिछले दिनों ताला थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और लूट की घटना के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 25 जून को ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

लेकिन इसके बावजूद भी घटना ममें शामिल 3 आरोपी फरार हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. इसी दौरान साइबर सेल की मदद से पुलिस को इस बात का इनपुट मिला कि फरार आरोपियों में से एक आरोपी मनोज सिंह गौड़ आंध्रप्रदेश के काकनीपुड़ी जिले के रोधोपुड़ी क्षेत्र में छिपा हुआ है. आरोपी की लोकेशन मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल द्वारा गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए.

जिसके आधार पर मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में बदेरा थाने में तैनात उनि आर एन रावत और उनकी टीम को आंध्रप्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया. पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से काकनीपुड़ी जिले के रोधोपुड़ी से आरोपी मनोज को दबोच लिया. जहां से आरोपी को मैहर वापस लाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. वहीं आरोपी को रिमाण्ड पर लेकर फरार दो अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता,सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

Fri Jul 4 , 2025
सतना: विवाहित होने के बावजूद भी आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।कोठी थाना प्रभारी गिरिजा शंकर बाजपेई से प्राप्त जानकारी के अनुसार फऱियादिया द्वारा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।