बलवाड़ा में हाईवे किनारे पुलिया पर मिला युवक का शव

इंदौर: इच्छापुर हाईवे पर बन रहे ओवरब्रिज के पास पुलिया किनारे एक युवक का शव मिला. युवक की पहचान इंदौर से एक दिन पहले लापता हुए युवक के रूप में हुई.पुलिस के अनुसार अग्रसेन नगर एयरपोर्ट रोड निवासी अखिल सोनी शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर से नाश्ता करने का कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने थाना मल्हारगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

अखिल के पिता अनिल सोनी ने बताया कि बेटा सुबह घर से निकला था और फिर वापस नहीं आया. हम लोग तलाश में जुटे थे, तभी जानकारी मिली कि बलवाड़ा में एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान अखिल के रूप में हुई. मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को बड़वाह के सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाया है.

Next Post

मांगलिया रेलवे ब्रिज की धीमी गति से नाराज लोग सड़क पर उतरे

Sun Mar 29 , 2026
इंदौर:मांगलिया रेलवे ब्रिज का काम जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्र के रहवासियों ने रेलवे ब्रिज संघर्ष समिति के बैनर तले सुबह से दोपहर तक धरना-प्रदर्शन किया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, किसान और स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.मांगलिया क्षेत्र में […]

You May Like