मुख्‍यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर 

जबलपुर। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 6 अक्‍टूबर को जबलपुर प्रस्‍तावित प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत और अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड सहित संबंधित अधिकारी पीएमश्री कॉलेज महाकौशल में तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्‍टर श्री सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुसार सभी आवश्‍यक तैयारियां सुनिश्चित किया जाये। कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से महाकौशल कॉलेज प्रांगण में बने अतिरिक्‍त कॉलेज भवन का लोकार्पण किया जाना प्रस्‍तावित है। निरीक्षण के दौरान कैंट विधायक अशोक रोहाणी,भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Next Post

ट्राली हादसे के बाद की सच्चाई: अरदला में सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा

Sat Oct 4 , 2025
खंडवा। पंधाना क्षेत्र के अरदला गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत ने पूरे प्रशासनिक सिस्टम को झकझोर दिया है। हादसे के बाद जब कलेक्टर और जिला प्रशासन ने गांव में राहत और पुनर्वास की समीक्षा शुरू की, तो जांच के दौरान […]

You May Like