
जबलपुर। शहर के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित बैंक के मीटर बॉक्स में अचानक आग लगे जाने से पूरे बाजार में अफरा तफरी सी मच गई। गनीमत रही कि आग ने ज्यादा विकराल रूप नहीं लिया, इसके चलते बैंक में बड़ी घटना घटित हो सकती थी। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 बजे के समीप खोवा मंडी स्थित केनरा बैंक में शॉर्ट सर्किट के कारण मीटर बॉक्स में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी एवं आग बुझाने का प्रयास भी किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।
