झाड़ू लगाने के बहाने ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 3 लाख का मंगलसूत्र बरामद

भोपाल। जीआरपी ने ट्रेन में झाड़ू लगाने के बहाने महिला यात्रियों के पर्स से कीमती सामान चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष के कब्जे से करीब दो तोला सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किया गया है। यह चोरी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान हुई थी, जहां महिला यात्री का पर्स तो मिल गया, लेकिन उसमें रखा मंगलसूत्र गायब था।

सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी के कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और ट्रेन में झाड़ू लगाते समय यात्रियों की लापरवाही का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

डॉ. मनसुख मांडविया ने बॉक्सिंग, जूडो और पैरा-एथलेटिक्स में मेडल जीतने वालों को सम्मानित किया

Tue Aug 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज उन भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग, जूडो और पैरा-एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करके लौटे हैं। चैंपियंस को बधाई देते हुए, डॉ. मांडविया ने उनसे आग्रह किया कि वे […]

You May Like