​2 साल की बच्ची से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक: आरकेएमपी जीआरपी थाना स्वास्थ्य शिविर में उमड़े रेल पुलिस के परिवार

भोपाल। जीआरपी थाना रानी कमलापति में बुधवार को रेलवे का स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. विशेष अतिथि सोलोमन यस कुमार मिन्ज अति. पुलिस महानिदेशक महोदय (वेल फेयर), ने शिविर का उद्घघाटन किया. शिविर का मुख्य उद्देश्य तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा.

शिविर की मुख्य विशेषताएँ :-

शिविर में आए अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों की ब्लड प्रेशर , शुगर, ऑक्सीजन लेवल, हृदय रोग , नेत्र, ईएनटी (ईएनटी कान, नाक, गला), थायराइड, दंत रोग, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जाँचें निःशुल्क की गई. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा भोपाल के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया. इस मौके पर मुफ्त दवाओं का वितरण, डॉक्टरों के पर्चे के आधार पर अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों को जरूरी दवाएँ और ओआरएस (ORS) के पैकेट भी मुफ्त में वितरित किए गए.

पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल का संदेश :- “रेलवे पुलिस हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है. ड्यूटी के दौरान कई बार कर्मचारी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को नजर अंदाज कर देते हैं. इस कैंप का उद्देश्य हर जवान को सुरक्षित और सेहतमंद बनाना है. भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रहेंगे”.

इस अवसर पर अति. पुलिस महानिदेशक महोदय (वेल फेयर), सोलोमन यस कुमार मिन्ज पंकज श्रीवास्तव, उप पुलिस महानिरीक्षक रेलवे भोपाल, अकित जायसवाल, पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल, नीतू डावर अति. पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल एंव रामस्नेही चौहान, उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल, सूबेदार अभय सोनी के जीआरपी थाना भोपाल, आरकेएपी, इटारसी, विदिशा के अलावा कार्यालय व आर. आर. पी. लाईन भोपाल का लगभग 250 अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन के द्वारा चिकित्सा शिविर में उपस्थित रहे. स्वास्थ परीक्षण शिविर मे कर्मचारीसयों के परिवार सबसे कम उम्र लगभग दो वर्ष की बच्ची व अधिकतम 80 वर्ष के सदस्यों का परीक्षण किया गया.

Next Post

60वीं दिल्ली स्टेट सब जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप 11 और 12 जुलाई को

Wed Jul 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) दो दिवसीय 60वीं सब जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 11 और 12 जुलाई तक स्विमिंग परिसर गवर्नमेंट स्कूल सी ब्लॉक मंगोलपुरी दिल्ली पर किया जाएगा। दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडहाक कमेटी के अध्यक्ष एस आर साहू के अनुसार खिलाड़ियों को अपने आयु प्रमाण पत्र के […]

You May Like