ललिता नगर में ऑटो की ओवरलोडिंग और अवैध पार्किंग से बढ़ा हादसों का खतरा

भोपाल: ललिता नगर क्षेत्र में ऑटो चालकों द्वारा सड़कों पर अवैध रूप से अपने वाहनों को खड़ा करना और उनमें निर्धारित सीमा से अधिक सवारियों को भरकर ले जाना न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहा है, बल्कि यात्रियों की जान को भी जोखिम में डाल रहा है। जिससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक बढ़ रही है।लालिता नगर, जो कि एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, नव निर्मित सिक्स लेन के बावजूद सड़क यातायात के दबाव से जूझ रहा है।

ऐसे में, बड़े ऑटो चालकों द्वारा मुख्य मार्गों और व्यस्त चौराहों पर बेतरतीब ढंग से अपने ऑटो खड़े कर देने से स्थिति और भी भयावह हो गई है। जिससे अन्य वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए जगह कम बची है। अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अनावश्यक देरी होती है और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है।

अक्सर देखा जाता है कि छह या सात सीटों वाले ऑटो में दस से बारह लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है। इस तरह की ओवरलोडिंग न केवल ऑटो के संतुलन को बिगाड़ती है, बल्कि अचानक ब्रेक लगाने या मोड़ आने पर सवारियों के गिरने और गंभीर रूप से घायल होने की संभावना को भी कई गुना बढ़ा देती है। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए, ये ऑटो चालक अधिक मुनाफा कमाने के लालच में उनकी सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं।

कई बार सवारियां भी जल्दबाजी या अन्य विकल्पों की कमी के कारण इन खतरनाक परिस्थितियों में यात्रा करने के लिए मजबूर हो जाती हैं। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो लालिता नगर में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जब ओवरलोडिंग के कारण ऑटो पलट गए या अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिनमें कई लोगों को गंभीर चोटें भी आईं थी

Next Post

सदरबाजार में चाकूबाजी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue May 20 , 2025
इंदौर:पिछले दिनों सदर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें चाकूबाजी की घटना भी हो गई थी, इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है. पुलिस […]

You May Like