स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का भव्य आयोजन

झाबुआ: कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान अंतर्गत स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से शहर में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का आयोजन किया गया। अभियान के तहत राजवाड़ा पर सभी ने ‘स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने एवं विदेशी सामग्रीयों का पूर्णतः बहिष्कार’ का सामूहिक संकल्प लिया। बाद राजवाड़ा से रथ यात्रा के साथ दो पहिया वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई।

जानकारी देते हुए कैट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मुकेश जैन ‘नाकोड़ा’ एवं जिला महामंत्री पंकज जैन ‘मोगरा’ ने बताया कि कैट एसोसिएशन एवं स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी शहर के मध्य राजवाड़ा पर एकत्रित हुए। यहां स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा के सम्मुख कैट के जिला महामंत्री पंकज जैन ‘मोगरा’ ने उपस्थित कैट एसोसिएशन के पदाधिकारी-सदस्यों, स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों और शहर के व्यापारियों और आमजनों को देश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु ‘स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार’ करने का सामूहिक संकल्प दिलवाया गया। बाद सभी ने ‘स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे, देश को मजबूत बनाएंगे, जय-जय स्वेदशी, घर-घर स्वेदशी’ के सामूहिक जयघोष लगाएं।
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और केसरिया ध्वजों के साथ निकाली वाहन रैली 
इस दौरान रथ यात्रा के आगे मातृ शक्ति के रूप में कैट एसोसिएशन से जुड़ी सपना संघवी एवं भारती जैन ‘मोगरा’ ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। वहीं अतिथि के रूप में एसडीएम झाबुआ भास्कर गाचले ने झंडी दिखाकर स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा के साथ दो पहिया वाहन रैली को रवाना किया। यह रैली आगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और पीछे केसरिया ध्वज के साथ बड़ी संख्या में कैट एसोसिएशन के पदाधिकारी-सदस्य वाहन रैली में शामिल हुए।

Next Post

सिंगरौली में ठिठुरन बढ़ी, तेज हवा से गिरा तापमान, ठंड और बढ़ने के आसार

Tue Dec 9 , 2025
सिंगरौली : जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड ने अचानक कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। आज सुबह से ही करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। हवा के कारण दिन में भी ठंड का अहसास […]

You May Like