बिना नक्शा पास कराए जेडीए की जमीन पर तान दी बहुमंजिला इमारत

जबलपुर। चंद्रशेखर वार्ड रांझी में जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 26 के अंतर्गत अनिल राय नामक व्यक्ति द्वारा बिना नगर निगम की नक्शा स्वीकृति के बहुमंजिला खड़ी करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को आमानाला चंद्रशेखर वार्ड रांझी निवासी लीलाधर बेन ने निगमायुक्त से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में लीलाधर बेन द्वारा बताया गया है कि अनिल राय ने न तो नगर निगम से नक्शा स्वीकृत कराया है और न ही भवन निर्माण की अनुज्ञा ली है, जिसकी जांच होना आवश्यक है। लीलाधर के अनुसार अनिल राय का कोई विरोध करता है तो वह विवाद पर उतारू हो जाता है। जानकारी के अनुसार पीड़ित द्वारा इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन और कलेक्टर से भी की गई है।

Next Post

कुलगुरू के आश्वासन के बाद थमा एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन

Tue Nov 4 , 2025
जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में छात्रावास सुविधा, शुल्क वृद्धि, परीक्षा परिणामों में देरी और पारदर्शिता से जुड़ी गंभीर समस्याओं के विरोध में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने रैली निकालते हुए प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ नारे […]

You May Like