
जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में छात्रावास सुविधा, शुल्क वृद्धि, परीक्षा परिणामों में देरी और पारदर्शिता से जुड़ी गंभीर समस्याओं के विरोध में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने रैली निकालते हुए प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ नारे लगाए और स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्र हितों से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के बीच कुलगुरू ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि छात्रावास संबंधी समस्याओं का समाधान आज ही किया जाएगा, री- वैल्यूएशन शुल्क में कमी लाने की प्रक्रिया तुरंत आरंभ की जाएगी और बकाया परीक्षा परिणाम 48 घंटों के भीतर घोषित किए जाएंगे। इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर विराम लगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनुज यादव, दीपक यादव,अभय पटेल , शशांक मिश्रा ,पवन साहू ,राम पटेल, अभिषेल झा, शुभम विश्वकर्मा, सत्यम तिवारी, सनी विश्वकर्मा, आयुष पाल, दिव्यान्श दुबे सहित भारी संख्या मे छात्र उपस्थित रहे।
