जिला बदर आदेश तोड़ने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच का शहर भर में सर्च अभियान

भोपाल। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्राइम ब्रांच ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के बावजूद भोपाल जिले की सीमा में प्रवेश कर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जानकारी, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान स्टेशन बजरिया, एमपी नगर, कोहेफिजा, श्यामला हिल्स, शाहपुरा और हबीबगंज क्षेत्रों में विशेष सर्चिंग की गई। कई आरोपी पहचान छिपाकर अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे और पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टीमों ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया है।

पुलिस का कहना है कि जिला बदर आदेश ऐसे अपराधियों पर लगाया जाता है, जिनकी गतिविधियां शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बनती हैं। आदेश का उल्लंघन गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

भोपाल में यलो रिपे का खेल उजागर: खाद्य विभाग ने मारा छापा, तरबूज और खरबूज के संदिग्ध लॉट की जांच

Tue May 19 , 2026
भोपाल। कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा राजधानी में लगातार औचक निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई कर रहा है. उसी क्रम में शहर में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने मंगलवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर अभियान चलाया, इस दौरान करोंद मंडी और लालघाटी, […]

You May Like