भोपाल में यलो रिपे का खेल उजागर: खाद्य विभाग ने मारा छापा, तरबूज और खरबूज के संदिग्ध लॉट की जांच

भोपाल। कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा राजधानी में लगातार औचक निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई कर रहा है. उसी क्रम में शहर में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने मंगलवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर अभियान चलाया, इस दौरान करोंद मंडी और लालघाटी, करोंद मंडी और लालघाटी, मिनाल रेसीडेंसी से आम, तरबूज वालों पर पहुंचे. उसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दलों द्वारा लालघाटी स्थित दांगी फल सब्जी विक्रेता एवं करौंद फल-सब्जी मंडी की एक दर्जन से अधिक दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान फलों को केमिकल से पकाने वाले संदिग्ध रसायनों, आम, तरबूज और खरबूज के सर्विलांस एवं जांच नमूने लिए गए. यहाँ से फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए उपयोग में लाया जा रहा यलो रिपे जब्त किया गया. इसके साथ ही विभाग की टीम द्वारा लालघाटी स्थित दांगी फल सब्जी विक्रेता और करोंद मंडी की एक दर्जन से अधिक अन्य फल दुकानों का भी सघन निरीक्षण किया गया. वहाँ से भी तरबूज, खरबूज और आम के संदिग्ध लॉट की जांच की गई और गुणवत्ता परखने के लिए आवश्यक नमूने लिए गए.

इनका कहना है

करोंद फल मंडी स्थित दुकान नंबर 18 सईद फ्रूट कंपनी संचालक मोहम्मद सईद, पर खाद्य सुरक्षा सर्विलांस फूड प्लान के अंतर्गत आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहाँ से फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए उपयोग में लाया जा रहा यलो रिपे जब्त किया गया.

भोजराज सिंह धाकड़, खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Next Post

मप्र में समय सीमा से पहले नक्सलवाद की समाप्ति में सफलता: सीएम डॉ. यादव

Tue May 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सम्पन्न मध्य क्षेत्रीय बैठक में प्रदेश में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और सुशासन के प्रयासों की जानकारी दी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक’ में सहभागिता करते हुए सहकारिता, […]

You May Like