ट्रांसपोर्ट नगर में भीषण आग, 5 ट्रक और 6 गुमटियां खाक

ग्वालियर। ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ा हादसा हुआ है। पार्किंग नंबर 2 में वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पार्किंग में खड़े 5 ट्रक और आधा दर्जन गुमटियां जलकर राख हो गईं। ट्रकों में बैठे क्लीनर और चालक समय रहते कूदकर बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के समय एक मिस्त्री ट्रक की वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। गुमटी में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग और भड़क गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी शमशेद खान ने बताया कि वह ट्रकों की मरम्मत का काम करता है। उन्होंने कुछ गाड़ियों को वहां से हटाकर बचा लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब दो दर्जन गाड़ियों से पानी की बौछार कर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Next Post

एमएस धोनी के साथ जारी रहेगी स्वराज ट्रैक्टर्स की साझेदारी

Tue Apr 8 , 2025
नई दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) महिंद्रा समूह का ट्रैक्टर ब्रांड स्वराज ट्रैक्टर्स ने आज घोषणा की कि वह क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी साझेदारी को जारी रखेगा। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि श्री धोनी न केवल ब्रांड के एंबेसडर हैं बल्कि स्वयं एक किसान और स्वराज ट्रैक्टर […]

You May Like