राजश्री अपार्टमेंट में व्यावसायिक गतिविधि, प्रकरण दर्ज

ग्वालियर: राजश्री अपार्टमेंट आवासीय मकान में हुई अग्नि दुर्घटना की जांच करने पर आवासीय मकान में व्यवसायिक उपयोग चलने के कारण हुई अग्नि दुर्घटना पर क्षेत्राधिकारी द्वारा संबंधित व्यवसायी मनोज बटीजा के खिलाफ हुजरात कोतवाली में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक सत्येन्द्र सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 44 खुर्जे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट आवासीय मकान में व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था जिसमें मेडिकल सामग्री एवं सर्जिकल सामग्री का भण्डारण किया गया था। अपार्टमेंट में हुई अग्नि दुर्घटना में मानव जीवन पर संकट उत्पन्न हुआ, जिसको लेकर थाना कोतवाली में संबंधित व्यवसायी संचालक मनोज भटीजा के नाम से प्रकरण दर्ज कराया गया है जिससे अन्य दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। यह आवास स्व. ईश्वरी देवी भटीजा के नाम से दर्ज है।

Next Post

"महारानी के डिनर में दिया मिर्जा और अदिति राव सहित कई हस्तियां हुईं शामिल

Sat Apr 11 , 2026
ग्वालियर:जयविलास महल में महारानी प्रियदर्शिनी राजे द्वारा दिए गए शाही डिनर में दिया मिर्जा और अदिति राव जैसी सेलिब्रिटी शामिल हुईं। देर रात तक महल में इन हस्तियों का जमावड़ा रहा। इन्होंने महारानी द्वारा तैयार की विशेष थाली का जायका लिया। युवराज आर्यमन ने मराठी व्यंजन परोसे। रॉब रिपोर्ट पैलेस […]

You May Like