
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्टेट हैंगर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के भोपाल आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री गडकरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश की ओर से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राज्य में सड़क एवं परिवहन अवसंरचना विकास से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। उसके बाद केंद्रीय मंत्री और सीएम दोनों विदिशा के दौरे को साथ गए।
