राशिफल-पंचांग : 19 फरवरी 2026

पंचांग 19 फरवरी 2026:-

रा.मि. 30 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल द्वितीया गुरूवासरे शाम 4/18, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे रात 9/24, सिद्ध योगे रात 9/26, कौलव करणे सू.उ. 6/22, सू.अ. 5/38, चन्द्रचार कुम्भ दिन 3/27 से मीन, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

———————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 19 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता प्राप्त होगी, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, वर्ष के मध्य में सत्ता सुख प्राप्त होगा,स्थाई लाभ का योग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, अत्याधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकता है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारों में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मतभेद हो सकता हे, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.

———————————————————-

आज का भविष्य- गुरूवार 19 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार, चंचल तथा व्यवहार कुशल और परिश्रमी होगा. जन्म स्थान से दूर रहकर अपना भाग्योदय करेगा. माता का भक्त होगा. यात्रा अधिक करेगा. तेजस्वी और निडऱ होगा.

———————————————————-

मेष- मेहनत के बावजूद कारोबारी कार्यों में परेशानी हो सकती है. विशेष श्रम तथा प्रयास से कार्यों में सामान्य सफलता के योग हैं. प्रतिष्ठा बनी रहेगी. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.

वृषभ- नए संपर्क आगे बढऩे में मदद करेंगे. नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा. शीघ्रता में किये गये कार्यों में सावधानी रखें. नुकसान हो सकता है.

मिथुन- साझेदारी लाभदायी रहेगी. अचानक बड़ी सफलता से खुशी होगी. नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी. राजकीय सहयोग से रूके कार्य बनने का योग है.

कर्क- अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं में सफलता को लेकर उत्साही रहेगें. धार्मिक सत्संग से मानसिक प्रसन्नता होगी. प्रवास का योग है. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.

सिंह- पारिवारिक और निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. समाज में मान सम्मान और बर्चस्व बढ़ेगा. शारीरिक शिथिलता दूर होगी. जीवनसाथी का कार्य में अच्छा सहयोग रहेगा.

कन्या- लोग आपसे प्रभावित होगें. बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. व्यवसायिक कामकाज की अधिकता रहेगी. मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी.

तुला- व्यापारिक विस्तार से अच्छी आय की सम्भावना बनेगी. आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें. मांगलिक कार्य बनने का योग है. शत्रु वर्ग प्रभावी रहेगा.

वृश्चिक- अधिकारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण योजनायें पूरी हो सकती हैं. संतान के कारण भावनात्मक कष्ट होगा. आकस्मिक यात्रा का योग है.

धनु- मित्र मण्डली के सहयोग से अटकी योजना शुरू कर सकते हैं. भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. महिला जाति की सलाह लाभप्रद रहेगी.

मकर- महत्वपूर्ण निर्णय लेने में हिचकिचाहट हो सकती है. पुराने मित्र मिलेंगे. साहसिक प्रयत्न से अभीष्ट कार्यों की प्राप्ति होगी. दूर दराज की यात्रा का योग है.

कुम्भ- बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. कारोबार में उतार चढ़ाव से लाभ कम होगा. आकस्मिक खर्च होगा. परिणाम विलंब से मिलेंगे. शुभ संदेश मिलेगा.

मीन- धार्मिक कार्यों में शामिल होकर अच्छा महसूस करेंगे. समय पर सोचे हुये कार्यों के बनने का योग है. मानसिक संतोष और यश में वृद्धि होगी. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभप्रद रहेगी.

———————————————————-

व्यापार भविष्य:

फाल्गुन शुक्ल द्वितीया को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, सन, मैथी, तांबा के भाव में समानता रहेगी. मोट, मसूर, बाजरा, मक्का, गुड़, मूंगफली, तेल, घी में तेजी का रूख रहेगा. अन्य वस्तुओं में पहली बनी लाईन समानता की रहेगी. भाग्यांक 2563 है.

———————————————————-

Next Post

पूंजीगत व्यय और सामाजिक सुरक्षा में संतुलन की कोशिश

Thu Feb 19 , 2026
मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को इस वर्ष का बजट पेश किया. बजट केवल राजकोषीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह राज्य की बदलती आर्थिक मानसिकता का घोषणापत्र है. कभी ‘बीमारू’ कहे जाने वाले इस प्रदेश ने अब अपने आर्थिक संकेतकों के माध्यम से […]

You May Like