तुर्की : इस्तांबुल में भारी बारिश और बाढ़ से दो की मौत, छह प्रांतों में विद्यालय बंद

इस्तांबुल, 15 अक्टूबर (वार्ता) तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में लगातार मूसलाधार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इस्तांबुल समेत छह प्रांतों में विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।खराब मौसम के कारण शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस्तांबुल मेट्रोपॉलिटन म्युनिसिपलिटी (आईएमएम) के अनुसार, बेकोज में 242 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1985 के बाद से शहर में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश है।

जोरदार बारिश और तेज हवाओं के चलते इस्तांबुल हवाईअड्डे पर उतरने में असमर्थ 43 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा, जबकि सबीहा गोकसेन हवाई अड्डे पर भी परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा। इसके चलते कई मेट्रो और ट्राम सेवाओं पर भी असर पड़ा, जिन्हें बाद में बहाल कर दिया गया। कई रिहायशी इलाकों में घर और सड़कें जलमग्न हो गए, जिसके बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। आपदा समन्वय केंद्र (एकेओएम) ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में और बारिश हो सकती है, जिससे स्थिति अभी भयावह बनी रह सकती है।

.....

Next Post

बीमा क्लेम के लिए मांगी रिश्वत, 4 हजार लेते लोकायुक्त ने बड़े बाबू को दबोचा

Thu Oct 15 , 2026
सिंगरौली: रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह शिकायतकर्ता रंजन साकेत से उनके दिवंगत पिता की बीमा क्लेम राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। शिकायत […]

You May Like

Play sound