भिंड: संत शिरोमणि गुरु रविदास की स्मृति में 8 सितंबर को मालनपुर में भव्य यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर भाजपा संगठन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में मालनपुर मंडल महामंत्री विनोद सिकरवार ने बताया कि रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद तैयारियों में जुटे हुए हैं।
रथ यात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे हरिराम की कुइयां से प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा माहों, लहचूरा पूरा, इकहरा और कठमाहाजी सहित मालनपुर मंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। निर्धारित मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत यात्रा गोहद के लिए रवाना होगी। मंडल महामंत्री विनोद सिकरवार ने कहा है कि रथ यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Next Post
श्योपुर से 5 बसों में लगभग 400 श्रद्धालु रामदेवरा रवाना
Mon Sep 7 , 2026
श्योपुर: ग्राम पंचायत सोई कलां से बाबा रामदेवजी महाराज के दर्शन के लिए बस यात्रा रवाना हुई। सरपंच हरिसिंह रावत की पहल पर शुरू हुई इस यात्रा में 5 बसों में 400 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए, जो भक्तिमय माहौल में रामदेवरा के लिए निकले।यात्रा की शुरुआत गांव के बाबा […]

You May Like
-
2 years ago
राशिफल-पंचांग : 07 फरवरी 2025