आधी रात को घरों में घुसने का प्रयास: इंदिरा नगर में 3-4 नकाबपोशों ने मचाई खलबली, पुलिस खंगाल रही CCTV

बुधनी। नगर के इंदिरा नगर क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अज्ञात नकाबपोश युवकों द्वारा घरों में घुसने का प्रयास किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना के दौरान कुछ घरों में आहट सुनाई देने पर रहवासियों की नींद खुल गई, जिसके बाद संदिग्ध युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए और आसपास क्षेत्र में तलाश शुरू की. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर संदिग्धों की खोजबीन की गई. हालांकि देर रात तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका. पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान और गतिविधियों का पता लगाया जा सके. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध युवकों की संख्या 3 से 4 के बीच बताई जा रही है. गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में घरों के बाहर चलने वाले कूलरों की आवाज के कारण बाहर की आहट कई बार सुनाई नहीं देती, वहीं लोग गहरी नींद में सो जाते हैं. ऐसे में असामाजिक तत्व इसी स्थिति का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश करते हैं.

 

 

Next Post

हिंदू नव वर्ष का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया विक्रम संवत 2083

Fri Mar 20 , 2026
भोपाल। राजधानी में हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) का स्वागत हर्षोल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ किया गया। भाजपा के राजा भोज मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार के बीच भगवा ध्वज फहराकर हुई, जिससे पूरा वातावरण […]

You May Like