हिंदू नव वर्ष का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया विक्रम संवत 2083

भोपाल। राजधानी में हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) का स्वागत हर्षोल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ किया गया। भाजपा के राजा भोज मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार के बीच भगवा ध्वज फहराकर हुई, जिससे पूरा वातावरण “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा।

आयोजन स्थल को फूलों की रंगोली और दीपों से सजाया गया, जो नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बना। उपस्थित लोगों ने भगवा साफा और दुपट्टा धारण कर सांस्कृतिक एकता का परिचय दिया। मंडल द्वारा क्षेत्र में बैनर-होर्डिंग्स लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।

अंत में सभी ने सांस्कृतिक विरासत को संजोने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का संकल्प लेते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

Next Post

माटी से सिद्धि कार्यशाला: छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Fri Mar 20 , 2026
सुखतवा। शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में माटी से सिद्धि विषय पर पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. नीता राजपूत ने कहा कि मानव जीवन का आधार मिट्टी है और इसका संरक्षण करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।