सुखतवा। शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में माटी से सिद्धि विषय पर पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. नीता राजपूत ने कहा कि मानव जीवन का आधार मिट्टी है और इसका संरक्षण करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मिट्टी, जल एवं वन संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला के दौरान मिट्टी से निर्मित आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जुड़ाव का संदेश दिया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं और रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अपने दैनिक जीवन में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और उन्हें संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
