गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने मनाई न्याय दर्शन के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती

सोहागपुर। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की नगर इकाई द्वारा गुरुवार को न्याय दर्शन के प्रणेता और सप्तऋषियों में से एक , महर्षि गौतम की जयंती पुराने थाने के पीछे स्थित काली मंदिर में उत्साह के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। उल्लेखनीय है कि महर्षि गौतम वैदिक काल के एक महान ऋषि थे। उन्हें न्याय दर्शन का जनक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , वे परम तपस्वी थे और उनकी पत्नी का नाम अहिल्या था। उनका जीवन सादगी, संयम और ज्ञान का प्रतीक है , जो आज भी समाज को सही मार्ग दिखाने का कार्य करता है। उनकी जयंती पर पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर भव्य शोभायात्राएं , यज्ञ-हवन और प्रतिभा सम्मान समारोहों का आयोजन किया गया। समाज की ओर से दयाशंकर शर्मा ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ एवं युवाजनों के द्वारा गौतम ऋषि का पूजन , अर्चन , हवन एवं आरती की गई। समाज की ओर से पंडित कृष्णकांत दुबे ने जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आहूत करने से समाज में एक जुटता का संदेश जाता है। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद शर्मा रघुवीर व्यास , रविंद्र श्रोतीय , देवेंद्र श्रोतीय , हेमंत दुबे , विजय कुमार दुबे , अनिल कुमार दुबे, सचिन श्रोतीय , प्रदीप दुबे , भगवती शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Next Post

मंडी में फिर शुरु होगी लहसुन की नीलामी, ब्यावरा कृषि मंडी में 24 से होगी खरीदी

Fri Mar 20 , 2026
ब्यावरा। एक बार फिर कृषि उपज मंडी में लहसुन की खरीदी शुरु होने जा रही है, 24 मार्च से लहसुन की खरीदी का कार्य मंडी प्रबंधन द्वारा शुरु करने की बात कही गई है, लहसुन की खरीदी से आसपास के किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा. गौरतलब है कि ब्यावरा […]

You May Like