सिंहस्थ को लेकर इंदौर में बनेंगे प्रतीक्षालय

इंदौर: सिंहस्थ को लेकर स्थानिक प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है. उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर में भी यात्री और वाहन पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे. इसके लिए शहर के बाहरी इलाकों में प्रशासन ने 10-10 हेक्टेयर जमीन ढूंढ ली है.आज प्रदेश के अपर मुख्य सचिव राजेश राजोरा में इंदौर-उज्जैन संभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सिंहस्थ के तैयारियों को लेकर बैठक ली.

इस दौरान राजोरा ने सिंहस्थ में भीड़ और यातायात कंट्रोल करने के लिए इंदौर , देवास, आगर , रतलाम सहित दोनों संभाग के कलेक्टरों से होल्डिंग एरिया (प्रतीक्षालय) की जानकारी मांगी. बैठक में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि शहर के बाहरी इलाकों में चार स्थानों पर जमीन का चयन किया है. इसके तहत नेशनल हाईवे 52, ग्राम मांगलिया, सुपर कॉरिडोर, इंदौर अजनोद मार्ग और उज्जैन रोड पर 10-10 हेक्टेयर जमीन ढूंढ ली है. उक्त जमीनों पर यात्रियों और यातायात को रोकने के साथ सभी सुविधाए भी विकसित की जाएगी, जिससे सिंहस्थ में आने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी नहीं हो.

Next Post

शिक्षा जिम्मेदारी नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Sun May 31 , 2026
इंदौर: डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट डीसीबीएम के बीबीए बैच 2023-26 का दीक्षांत समारोह डेली कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया. समारोह में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष महाराजा विक्रम सिंह जी पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ बोर्ड के सदस्य नीलेश अग्रवाल, एडवोकेट राहुल सेठी, […]

You May Like