रीवा में 26 व 27 जुलाई को होगा रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव

रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनारस में होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में आयोजित रोड शो का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास, संस्कृति का संरक्षण और पर्यटन क्षेत्र में निजी सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा, उत्तर प्रदेश का गेटवे है. उत्तर प्रदेश से कनेक्टिवटी सुगम है. मध्य प्रदेश सभी आगंतुकों, पर्यटकों के आतिथ्य सत्कार के लिए तैयार है. रीवा में 26 एवं 27 जुलाई को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे. आप सभी इसमें आमंत्रित हैं. पर्यटन रोड शो में पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स, ट्रेवल एजेंट्स और होटल व्यवसाय से जुड़े हितधारक शामिल हुए. प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश हमारी संस्कृति, विरासतों और धरोहरों को संजोकर पर्यटकों को सुखद और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करें. बाबा महाकाल और बाबा काशी विश्वनाथ दुनियाभर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. पर्यटकों को एक समृद्ध और विविध अनुभव मिलेगा साथ ही धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और विरासत पर्यटन को आकर्षित करने में सहयोग प्राप्त होगा. मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स, ट्रेवल एजेंट्स और होटल व्यवसाय से जुड़े हितधारकों के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावे के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पयऱ्टन रोड शो का आयोजन किया गया.

Next Post

चरित्र पर संदेह: मां ने नवजात को तालाब में फेंका, युवक ने बचाई जान

Sat Jun 28 , 2025
टीकमगढ़। एक महिला ने अपने 25 दिन के नवजात को महेंद्र सागर तालाब में फेंक दिया। वहां मौजूद एक युवक ने मासूम को डूबता देखा तो तालाब में कूदकर बाहर निकाला। मासूम को अस्पताल ले जाया गया। एनआईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। घटना कोतवाली थाने के बम्होरी कलागांव […]

You May Like